अक्सर हमने जंगल में जानवरों के बीच लड़ाई के विडियो देखे होंगे। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा खतरनाक और हैरतअंगेज विडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बंदर के शिकार के लिए बाघ पेड़ पर चढ़ जाता है। वैसे तो कहा जाता है कि बाघ तब तक पेड़ पर नहीं चढ़ सकता, जब तक कि उसे बहुत भूख न लगी है। वीडियो में आप साफ देख सकते है कैसे बाघ बंदर को शिकार बनाने के लिए धीरे-धीरे उसकी तरफ बढ़ता दिख रहा है। जैसे-जैसे बाघ बंदर की और बढ़ रहा है बंदर कुछ आगे खिसक जाता है। वीडियो में दिख रहा है कि बंदर बहुत घबराया हुआ है। लेकिन वह अपनी बुद्धिमानी से खुद और अपने बच्चे की जान बचा लेता है।

No more articles