अपने बच्चों को बचपन से ही हम अच्छे संस्कार देते हैं। और यही संस्कार उनको जीवन में आगे बढ़ने में सहायता करते हैं। खास बात यह है कि बच्चे अपने माता पिता के द्वारा सिखाई गयी सभी अच्छी बातों को अपने अंदर उतार लेते हैं।

लेकिन अगर ऐसा शिष्टाचार और आज्ञापालन जानवरों में देखने को मिले तो आप वाकई उनकी इस काबिलियत की दाद देंगे। कुछ ऐसा ही दिख रहा है इस वीडियों में जहां एक लड़की इन सभी बिल्लियों को लाइन में बैठा कर खाना परोस रही है।

खाना परोसे जाने के बाद उसने हाथ जोड़ कर जब ईश्वर को याद किया तो इन बिल्लियों ने भी उसी तरह से प्रार्थना की और जब लड़की ने अमीन कहा तभी इन बिल्लियों ने भी खाना शुरू किया। इन बिल्लियों को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा की चाहे हम इंसान ईश्वर को याद करें या नहीं लेकिन जानवरों के अंदर अभी भी ईश्वर का अंश बाकी है।

अगले पेज पर देखिये वीडियो

1 2
No more articles