कुत्ता और मनुष्य का रिश्ता बहुत पुराना हैं। कुत्ता वफादार जानवर होता हैं। पालतू जानवर होने के कारण वे इंसानों की तरह परिवार का अहम हिस्सा बन जाते हैं। अब तो मनुष्य कुत्तों के लिए बेहतर उनकी सुख-सुविधाओं का विशेष ख्याल रखने लगा हैं। आपको जानकर थोड़ा आश्चर्य होगा कि अब भारत में कुत्तों के लिए एक होटल खोला गया हैं। हरियाणा के गुरुग्राम में बने इसे होटल का नाम क्रिटेरटी है। इसमें एक रात का किराया लगभग साढ़े चार हजार रुपए है।

लग्जरी सुइट में वेलवेट के बिछौने वाला बडा बेड, टीवी और एक प्राइवेट बाल्कनी है। छत पर स्विमिंग पूल है। आयुर्वेदिक तेल से मसाज के साथ स्पा भी दिया जाता है। पूरे दिन पशु चिकित्सक रहता है। एक ऑपरेशन थिएटर है, जिसमें हर वक्त मेडिकल स्टाफ रहता है। प्ले रूम भी है। डॉग कैफे में पंसदीदा फूड आइटम परोसे जाते हैं। मैनू में चावल-चिकन, मफिन, पैनकेक और आईसक्रीम जैसी चीजें हैं, यहाँ तक कि इनके लिए एल्कोहॉल रहित बीयर का भी इंतजाम है। इस होटल में वह सबकुछ इन कुत्तों के लिए उपलब्ध होगा जो इन्सानों के लिए होटलों में उपलब्ध रहता हैं।

No more articles