एक सांप ने कर दी इस लड़के की पैंट गीली, देखिए वीडियो , आपके सामने सांप आ जाए तो सोचिए क्या हाल होगा लेकिन उसमें भी अगर वह आपके पीछे ही पड़ जाए तो फिर हालत की कल्पना ही मुश्किल है। एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ जब उसके पीछे सांप पड़ गया और उसकी रिएक्शन देखकर आपको उस पर दया कम और हंसी कम आएगी। लड़के की ऐसी हरकत और हालत देख वो लोग भी डर जाते हैं। सांप को देखते ही लोग भी इधर उधर भागने लगते हैं। कु्र्सी पर चढ़ जाते है। ये पूरा मामला कैफे के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो जाता है।

थाइलैंड के साइबर कैफे में हुए इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में आप देखेंगे कि साइबर कैफे में 6-7 लोग बैठे हुए है। तब एक लड़का दरवाजे के बाहर निकलने के लिए जैसे ही दरवाजा खोलता है, बाहर से एक सांप उस पर झपट पड़ता है।

वह सांप उसके बट पर डंसने का कोशिश में उस पर लटक जाता है। उस लड़के को समझ नहीं पड़ती और वह कूदता, छटपटाता और दौड़ता है और फिर जमीन पर लोटपोट हो जाता है जिससे सांप भी छिटक कर किनारे हो जाता है। लड़का इतना घबराया होता है कि सांप के अलग होने के बाद भी वह जमीन पर चिल्लाता है और फिर भाग खड़ा होता है।

No more articles