19 की उम्र में 40% महिलाएं होती है भारत में यौन हिंसा की शिकार, तो वहीं भारत में 6 फीसदी लड़कियां 10 साल की आयु पूरी करने से पहले उत्पीड़न की शिकार होती हैं जबकि ब्राजील के लिए यह आंकड़ा 16 फीसदी, ब्रिटेन में 12 फीसदी तथा थाईलैंड में 8 फीसदी है।

यह खुलासा गैर सरकारी संगठन एक्शन एड इंडिया की एक विज्ञप्ति के द्वारा किया गया है। संगठन द्वारा चार देशों में किए गए सर्वेक्षण में यह बात भी सामने आई है कि दुनिया भर में महिलाएं पहली बार युवावस्था में उत्पीड़न की शिकार होती हैं।

शोध के दौरान यह भी सामने आया है कि भारत में तीन चौथाई (73 फीसदी) लड़कियां पिछले कुछ महीनों के दौरान उत्पीड़न या हिंसा की शिकार हुई हैं जबकि थाईलैंड में 67 फीसदी तथा ब्राजील में 87 फीसदी लड़कियां पिछले कुछ महीनों के दौरान उत्पीड़न या हिंसा की शिकार हुई हैं।

1 2
No more articles