आइस क्रीम किसे पसंद नहीं हैं? नाम सुनते ही मन ललचा जाता हैं। पर क्या आपने आइस क्रीम का रोल खाया हैं? सुनने में भले ही अटपटा हो लेकिन ये सच हैं की अब दुनिया के कोने कोने में रोल्ड आईस क्रीम को पसंद किया जा रहा हैं। तो भला क्या हैं ये रोल्ड आइस क्रीम ?

थाइलैंड के ये मशहूर आइस क्रीम रोल्स को न्यू यॉर्क, स्पेन और जर्मनी में भी काफी सराहा जा रहा है। आखिर ये आइस क्रीम रोल्स कैसे बनाए जाते हैं? दरसल इसे बनाना बेहद आसान हैं। क्रीम, कस्टर्ड और आइस क्रीम को एक ठंडी ट्रे पर फैलाया जाता हैं। फिर उसे मिक्स करके उसको रोल कर दिया जाता हैं। अंत में सभी रोल्स को एक बड़े कप में फलों से सजाकर दिया जाता हैं।

कुछ ही मिनट में बनने वाले ये रोल्स अलग अलग फ्लेवर्स में आते हैं जैसे चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी, वनीला वगैरह। भारत में फिलहाल ये आइस क्रीम रोल्स नहीं आए हैं लेकिन बहुत जल्दी आप भी इन आइस क्रीम रोल्स का लुत्फ उठा पाएंगे।

No more articles