अक्सर खाना खाने के तुरंत बाद वॉक पर जाते है, तो कुछ खाना खाते ही सो जाते हैतो वहीं कुछ लोग सोते ही नहीं है। जिसको जो कंफर्टेबल लगता वो वैसा ही करता है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे है खाना खाने के तुरंत बाद किन कामों से बचें। क्योंकि खाने को पचने के लिए बहुत सारी एनर्जी की जरूरत पड़ती है इसलिए जरूरी है की रक्त का बहाव पेट की तरफ हो।

  • कुछ लोग खाने के साथ ही फल भी खाते है जो की पेट में चिपक जाते है व सही तरीके से  इंटेस्टाइन तक पहुंच नहीं पाते। बहुत से लोगों को खाना खाने के बाद फल खाते की आदत होती है। खाने के करीब एक घंटे बाद फलों का सेवन करना चाहिए। या फिर आप खाने के कुछ घंटे पहले भी फलों को खा सकते हैं। वैसे फल खाने के लिए  सबसे अच्छा समय है सुबह खाली पेट खाए।
  • खाने के बाद या रात को खा-पीकर कई लोग नहाते हैं। नहाने के दौरान हाथ-पैर और अन्य हिस्सों में ब्लड फ्लो काफी बढ़ जाता है जिस कारण पेट में रुधिर प्रवाह पर असर पड़ता है। इससे पाचन क्रिया कमजोर होती है। इसलिए खाना खाने के तुरंत बाद नहाना नहीं चाहिए।
  • सिगरेट पीने वालो को खाना खाने के बाद सिगरेट पीने की तलब होती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इससे नुकसान आम धूम्रपान से 10 गुना ज्यादा होता है। साथ ही इससे कैंसर का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।
  • खाना खाने के तुरंत बात सोना नहीं चाहिए। क्योंकि खाने को पचने में वक्त लगता है। तो कोशिश करें कि खाने के तुरंत बाद खुद को व्यस्थ रखें। तुरंत सो जाने से गैस और आंतों में संक्रमण होने की आशंका बढ़ जाती है।
  • खाना खाने के बाद चाय नहीं पीनी चाहिए क्योकि चाय में अम्ल होता है, जो भोजन के प्रोटीन कंटेंट को कठोर कर देता है। इससे भोजन को पचने में परेशानी होती है।
No more articles