मुस्लिम लड़की के साथ ऑटो में मारपीट, बांग्लादेश की घटना , फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड हुआ है जिसे बांग्लादेश का बताया जा रहा है। उस वीडियो में बुर्का पहने आॅटो में एक लड़की बैठी है। तभी अचानक से कुछ लड़के उसके पास आते हैं और उसे आॅटो से उतरने का कहते है। चिल्लाते हुए वह उसे आॅटो से उतारने की कोशिश करते हैं। खुद को बचाने के लिए यह लड़की भी चिल्लाने लगती है।

इस वीडियो को बांग्लादेश का बताया जा रहा है। इस वीडियो को DOAM – Documenting Oppression Against Muslims नाम के फेसबुक पेज पर 2 मई, 2017 को पोस्ट किया गया था जिसके अब तक 6,09,000 व्यू हो चुके हैं। वीडियो को तीन हजार से ज्यादा बार शेयर भी किया जा चुका है।

वीडियो में दिखाया गया है कि ये लड़के उस मुस्लिम लड़की को बुरी तरह पीटते भी हैं। लड़की अपना बचाव करने की कोशिश करती है लेकिन इतने लड़कों के सामने वह खुद का बचाव नहीं कर पाती है।आखिरकार लड़की अपना नकाब उताकर ऑटो से उतर जाती है। उसके बाद उसकी चीख भी सुनाई देती है और वीडियो वहीं खत्म हो जाता है। इसके आगे क्या हुआ यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

No more articles