आपने बहुत से कब्रिस्तान देखे होगे कब्रिस्तान सब जानते है कि ये एक ऐसी जगह है जहां मरने वालों को दफनाया जाता है। आपने बहुत सारे कब्रिस्तान देखे होगे लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे बडे कब्रिस्तान के बारे में बताने जा रहे है। आपको बता दें कि इराक का वादी अल सलाम कब्रिस्तान सबसे बडा कब्रिस्तान है जिसमें 50 लाख लोग दफन है। नजफ में स्थित ये कब्रिस्तान पीस वैली के नाम में जाना जाता है। यहां पर 200 लोगों को रोज दफनाया जा रहा है। इस कब्रिस्तान में अभी तक 50 लाख शिया मुस्लिमों को दफन किया जा चुका है।

एसे भी पढ़िए- तोते को गांजा सप्लाई करता था कबूतर! पुलिस ने किया गिरफ्तार

आपको बता दें कि आईएसआईएस से पहले यहां हर साल 80 से 120 लोगों को दफनाया जाता था। लेकिन, अब रोज 150 से 200 लोगों को दफनाया जाता है। खास बात ये है कि ये कब्रिस्तान केवल इराक के लोगों के लिए ही नहीं है। इस कब्रिस्तान में मकबरा भी बना है। आईएसआईएस से मुकाबला होने से पहले लड़ाके यहां जरूर आते हैं। ये लोग मन्नत मांगते हैं कि अगर जंग में उनकी मौत हो जाए तो उन्हें यहीं दफनाया जाए। दुनियाभर के शिया अपनों को दफनाने के लिए यही जगह पसंद करते हैं। इन कब्रों को इंटों, प्लास्टर और कैलिग्राफी से सजाया जाता है। कुछ कब्रों से उसमें दफन शख्स की हैसियत का भी पता चलता है।

No more articles