किन्नरों की जिन्दगी आम इंसानों की तरह होती है, इनके पास भी दिल होता है, दिमाग होता है, और इन्हें भी भूख सताती है। आशियाने की जरूरत इन्हें भी होती है। इन्हें भी एक समाज की जरूरत होती है लेकिन किन्नर समाज एक अलग समाज है। माना जाता है कि इनकी दुआ और शाप दोनों बहुत लगते हैं। किन्नर एक ऐसा समाज है जो हमेशा से ही दूसरों के लिए जिज्ञासा बनी हुई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किन्नरों को दान देना आपके घर खुशिया ला सकता है।

आपको बता दें कि हिंदू धर्म के पुराणों में माना जाता है कि किन्नर बुध ग्रह को शांत कर देते हैं। अगर कोई किन्नर किसी जातक को बुधवार के दिन ये आर्शीवाद दे तो उसकी किस्मत खुल जाती है। इसका कारण ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि बुध को नपुंसक ग्रह में गिना जाता है। इसी कारण बुध ग्रह का किन्नरों में अधिक प्रभाव होता है। जिसके कारण इनको दान देने से बुध प्रसन्न होते है।

ऐसा भी माना जाता है कि अगर आप किसी किन्नर से एक सिक्का लेकर उसे अपने पर्स में या अपने व्यवसाय के तिजोरी में रख लेते हैं तो आप के पास कभी भी पैसे कि कमी नही आएगी। जिससे आपको धन के साथ-साथ बुद्धि तर्क और अच्छे कर्म मिलते है।

No more articles