कब किसकी किस्मत कैसे पलट जाए कोई नहीं कह सकता। कोलंबिया के इस किसान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले 65 वर्षीय जोस मैरियेना कार्टोलोस की किस्मत ने भी अचानक पलटी मारी। दरअसल जोस को अपनी जमीन पर ऑयल प्लांटेशन के लिए सरकार की तरफ से करीब 2 लाख रुपए मिले थे। एक दिन जब वो इस जमीन की खुदाई कर रहे थे तो उनकी नजर एक नीले रंग के डब्बे पर पड़ी। पहले उन्होंने समझा कि यह कोई साधारण डब्बा है, लेकिन जब उन्होंने उसे बाहर निकाला और खोल कर देखा तो उसे देख वह खुद हैरान रह गए।

जोस को मिले डब्बे के अंदर एक दो नहीं बल्कि करीब 4 हजार करोड़ रुपए मिले। हालांकि इस बात की जानकारी कहीं नहीं है कि इस पैसे के साथ क्या किया गया। कुछ लोगों का कहना है कि इसमें से कुछ पैसा जोस को दे दिया गया, जबकि कुछ पैसा सामाजिक कार्य के लिए गरीबों के बीच बांट दिया गया।

लेकिन ये पैसा कहां से आया, और यह किसका पैसा है। तो आपको बतादे कि ऐसा बताया जाता है कि यह पैसा दुनिया के सबसे बड़े ड्रग डीलर Pablo Emilio Escobar Gaviria की थी। उसने बहुत जगह अपने अवैध पैसे और नशे का सामान छिपा रखा था। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो पैसे भी पाबलो के ही होंगे। वहीं कई लोग इसे अफवाह बता रहे हैं।

No more articles