इस पूरी दुनिया में जितने देश हैं उतनी ही दक़ियानूसी परम्पराएँ हैं। आज हम आपको कुछ दिल दहलाने वाली परम्पराओं से रूबरू कराएंगे। हालांकि इन परम्पराओं में कुछ के बारे में जानकर तो आप उसकी तरफ आकर्षित होंगे लकीन कुछ ऐसी भी हैं जिन्हें जानकर आप उस देश के लोगों से घृणा करने लगेंगे। ये परम्पराएं न सिर्फ़ अजीब हैं, बल्कि दर्दनाक और अमानवीय भी हैं।

 

1. रिश्तेदारों की अस्थियों का सूप पीना

ब्राजील और वेनेजुएला की सीमा से सटे आदिवासी समुदाय के लोग आज भी दुनिया से कटे हुए हैं। यहां आज भी लोग पारंपरिक तरह से अपने रीति-रिवाजों को निभाते हैं। यहां जब भी किसी परिजन की मौत होती है, तो लोग उन्हें जलाकर उनका अंतिम संस्कार करते हैं। मृत रिश्तेदार के शरीर के जल जाने के बाद ये लोग बची हुई अस्थियों और राख को इकट्ठा कर लेते हैं। उनकी अस्थियों और राख को ये सब मिलकर खाते हैं। इसके लिए वह केले के सूप का इस्तेमाल करते हैं। यहां अस्थियों को सूप की तरह भी पिया जाता है। ये लोग ऐसा करने से अपनों के प्रति जुड़ाव और प्यार महसूस करते हैं।

363936876

1 2 3 4 5
No more articles