हमारे देश में ना जाने कितनी परम्पराएँ और मान्यताएँ हैं। अनेक धर्म और जाती ओ मानने वाले लोग होने की वजह से सबकी मान्यताएँ भी अजीबो गरीब ही हैं। आज हम आपको एक ऐसी परंपरा के बारे में बताएँगे जिसमें शादी में लड़कों को डंडे से मारा जाता है। ऐसा सिर्फ कुंवारे लड़कों के साथ होता है और ऐसा माना जाता है कि जिसको भी यह डांडा पड़ता है उसकी शादी पक्की मानी जाती है।

दरअसल धींगा गवर नाम का यह खास उत्सव राजस्थान के जोधपुर में मनाया जाता है। आपको बता दें इस उत्सव में लड़कियां कुंवारे लड़कों को दौड़ा-दौड़ाकर डंडा मारती हैं। यहां की मान्यता के अनुसार डंडा अगर किसी लड़के पर लगता है, तो उसका ब्याह होना पक्का समझा जाता है। इस उत्सव को ‘बेंतमार गणगौर’ के रूप में जाना जाता है।

1 2 3
No more articles