कहते है कि जंग और मोहब्बत में सब जायज़ है। लेकिन क्या हो अगर प्यार ही जंग में बदल जाये। हाल ही, चीन में दो महिलाएं एक लड़के के लिए आपस में भीड़ गईं। जी हा, यह वीडियो सोश्ल मीडिया पर खूब तेज़ी से वाइरल हो रहा है जिस में दो महिलाएं एक लड़के को पाने के लिए उसे अपनी ओर ज़ोर ज़ोर से खींच रही  हैं।

 

चीन की एक वेबसाइट में छपी न्यूज़ के मुताबिक वीडियो में जो दो महिलाएं इस लड़के को अपनी अपनी ओर खींच रहीं है वो इस लड़के की गर्लफ्रेंड हैं। मज़ेदार बात यह है कि जब यह दोनों महिलाएं लड़के को पाने के चक्कर में खींचतान करते करते निराश हो गईं तो फिर यह दोनों गुस्से से लड़के को ज़ोर ज़ोर से थपड़ मारने लगीं। वीडियो में एक कुत्ता भी नज़र आ रहा है जो बेचारा इस लव ट्रायंगल की जंग में फंस गया।

तभी कहते है कि दो नाव पर कभी सवार नहीं करना चाहिए। ऐसा ही कुछ इस लड़के के साथ हुआ जो डबल डेटिंग करने के चक्कर में बुरी तरह से फंस गया।

No more articles