पंजाब के जलंंधर से एक विडियो सामने आया है। इस विडियो में दिख रहा है कि किस तरह एक शख्स ने मौत को ही चकमा दे दिया। इस विडियो को देखकर लोगों की आंखे फटी की फटी रह गई। अगर आप भी इस विडियो के देखेंन की सोच रहे हैं तो ज़रा संभलकर देखना।

दरअसल जालंधर में एक फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार दौड़ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे जमीन पर गिर पड़ा। ट्रक को गिरते हुए वहां से गुजर रहे एक साइकल चालक ने देख लिया और ट्रक जबतक उसके शरीर पर गिरता वह साइकल से कूदकर भाग निकला।

इस घटना में उसकी जान बाल-बाल बची। इसे ही कहते हैं मौत को चकमा देना। इस घटना में ट्रक की चपेट में ऑटो रिक्शा आ गया। घटना में ट्रक का चालक और ऑटो चालक घायल है।

 

No more articles