टाइटेनिक जहाज की चाबी हुई नीलाम, जानें कीमत

टाइटेनिक जहाज की चाबी हुई नीलाम, जानें कीमत

टाइटेनिक जहाज की चाबी हुई नीलाम, जानें कीमत , टाइटेनिक जहाज के बारे में कौन नहीं जानता। इसका नाम सुनते ही उस भयानक हादसे की याद आ जाती है। इस बार टाइटेनिक जहाज फिर सुर्खियों में छाया है। दरअसल इस जहाज की एक भारी भरकम चाबी 85 हजार पौंड (करीब 70 लाख रुपए) में नीलाम की गई है। यह जहाज साल 1912 में हादसे का शिकार हो गया था। इसी के लाइफ जैकेट लॉकर की यह चाबी थी। डेविजेस में हुई नीलामी में चाबी समेत टाइटेनिक से जुड़ी 200 से अधिक चीजें बेची गई।

नीलामीकर्ता एंड्रयू एल्डि्रज को चाबी के 50 हजार पौंड में बिकने की उम्मीद थी। यह चाबी सिडनी सेडुनरी के पास थी। उनकी भी टाइटेनिक हादसे में मौत हो गई थी। उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी कुर्बानी दे दी थी।

1 2
No more articles