इस चाबी की किमत…, सभी जानते हैं कि ताले को खोलने के लिए एक चाबी की जरूरत होती है। हम एक छोटी सी चाबी की मदद से ताले को आसानी से खोल सकते हैं। क्या आप बता सकते हैं कि एक छोटी सी चाबी की किमत कितनी हो सकती है। आप सोच रहे होंगे कि क्या बकवास सवाल कर रहे है, एक चाबी की किमत के बारे में सभी को पता है ये आम बात है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चाबी के बारें में बताते हैं जिसकी किमत सुनकर आपके हौश उड़ जाएंगे। इस चाबी की किमत 85 हजार पौंड (करीब 70 लाख रुपए) है।

इस चाबी की नीलामी 85 हजार पौंड में यानी कि पूरे 70 लाख रुपए में हुई। इस नीलामी में शामिल हुए लोगों का मानना था नीलामी में चाबी की कीमत लगभग 50 हजार पौंड तक आंकी गई थी, लेकिन इसकी बोली नीलामी में ज्यादा ही लग गई। 14 अप्रैल,1912 को टाइटेनिक जहाज विशाल हिमखंड से टकराकर अटलांटिक महासागर में डूब गया था। यह हादसा काफी दर्दनाक था, इस हादसे में चालक दल के सदस्य और यात्री मिलाकर करीब 1500 लोग मारे गए थे जबकि 710 बच गए थे।

आपको बता दें कि यह चाबी टाइटेनिक जहाज के लाइफ जैकेट लॉकर की थी। नीलामी में चाबी समेत टाइटेनिक से जुड़ी कई अन्य चीजें भी नीलाम हुई। जो कि लगभग 200 से अधिक थी। जिसमें टाइटेनिक जहाज की एक चाबी भी शामिल हुई। टाइटेनिक जहाज से जुड़ी वस्तुओं को खरीदने के लिए दुनिया भर के लोगों में कौतुहल रहता है। ऐसे में इस नीलामी में कई बड़े-बड़े लोग शामिल हुए।

No more articles