कई लोगों को सिगरेट पीने की आदत होती है। सिगरेट पीना हमारी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इससे कैंसर होने की आशंका रहती है। लेकिन जिन्हें इसकी लत लग जाती है वह इसे आसानी से छोड़ नहीं पाते हैं। कई लोग तो चेन स्मोकर होते हैं जो हर पांच मिनट में सिगरेट पीते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई सिगरेट खाता भी है…वह भी एक या दो नहीं..50-50 सिगरेट खा जाता हो..

जी हां, चीन में ऐसा ही एक बच्चा है जो पहले एक साथ 4 पैकेट सिगरेट सुलगाता है फिर नाक से उसका धुंआ खींचने लगता है। इसके बाद वह इन सिगरेट को खाने लगता है। हालांकि वह ऐसा क्यों कर रहा है। इस बात का पता नहीं चला पाया है। इसकी भी जानकारी नहीं मिल पाई है। क्या वह कोई रिकॉर्ड बनाने कोशिश है या फिर उसकी आदत में शुमार है। वजह कोई भी हो ऐसा करना बेहद जानलेवा साबित हो सकता है और हमारी ओर से यही सलाह है कि इस तरह का कोई भी स्टंट बिलकुल न  करें।

No more articles