Indian army के जवानों की लाइफ बहुत ही ज़्यादा risky और तनाव पूर्ण होती है। ये जवान कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए सीमा पर देश के लिए अपने प्राण तक लुटा देते हैं ताकि हम जैसे लोग अपने घरों में चैन की नींद ले सकें। लेकिन कभी कभी ये लोग भी अपने मनोरंजन का तरीका ढूंढ लेते हैं। हाल ही में भारतीय सेना के जवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एल जवान माइकल जैक्सन स्टाइल में साल 1996 में आई फिल्म राजा हिंदुस्तानी के हिट गाने ‘तेरे इश्क में नाचेंगे’ पर डांस कर रहा है। वीडियो में यह पता नहीं चल पा रहा कि ये कहां का है और इसे कब फिल्माया गया है। लेकिन इससे एक बात ताे साफ है कि देश की सुरक्षा करने वाले जवान तमाम मुश्किलों के बावजूद जंगलों, पहाड़ों और बीहड़ों में कैसे खुद काे खुश रखने की काेशिश करते हैं।

इस वीडियो को अभी तक 7 लाख लाेग देख चुके हैं। वीडियो में 20 साल का एक जवान किसी सैनिक तंबू के अंदर डांस करता हुआ नजर आ रहा है, जिसमें सेना के और भी जवान है। इनमें से कुछ जवान आराम कर रहे हैं जबकि अन्य जवान का बेबाक डांस देख रहे हैं। वहीं, एक जवान को ताे ये डांस इतना अच्छा लगता है कि वो कहता है, गजब, एक कोल्ड ड्रिंक मेरी तरफ से। तभी दूसरा जवान भी बोलता है एक कोल्ड ड्रिंक मेरी तरफ से भी।

No more articles