बीस हजार बलूचियों की कातिल पाकिस्तानी फौज

मजदक दिलशाद ने बताया कि पाकिस्तानी फौज 20 हजार बेगुनाह बलूचों का कत्ल कर चुकी है। ढाई हजार महिलाओं को घरों से उठाकर ले गई और आज तक उनका कहीं कोई पता नहीं।

मासूम बच्चों पर रहम नहीं किया जाता। सैकड़ों बलूचों की आंखें फोड़ दी गई। पाकिस्तान की हुकूमत ने बलूचों के तमाम अधिकार और सुविधा छीन रखी हैं। इतना ही नहीं बलूच महिलाओं को पाकिस्तानी सेना सेक्स स्लेव यानि की रखैल के तौर पर इस्तेमाल करती है।

बलूचों के मार कर उनके अंगो की तस्करी करता है पाकिस्तान

बलूचिस्तान में ही करता है पाकिस्तान परमाणु बम का परीक्षण

पाकिस्तान बलूचिस्तान की धन-संपदा ही नहीं लूट रहा, बल्कि वह बलूचियों की नस्ल बर्बाद करने पर भी तुला है। परमाणु बम का परीक्षण भी बलूचिस्तान में ही किया जाता है। इससे बलूचिस्तान की नस्ल पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। आज वहां विकृत बच्चे पैदा हो रहे हैं। पानी भी जहरीला हो चुका है। लोगों का सांस लेना दूभर हो रहा है। दिलशाद ने कहा कि पाकिस्तान की फौज बलूच आंदोलन को दबाने के लिए बलूचियों पर रासायनिक अस्त्रों का प्रयोग कर मौत के घाट उतारने जैसा अमानवीय कारनामा कर रही है।

 

 

1 2
No more articles