अगर आपको रोज एक आइसक्रीम खाने को मिले तो आप भी हो जाएंगे एक दम हैप्पी। लगभग सभी लोगों को आइसक्रीम पसंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आइसक्रीम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। ये डेयरी उत्पाद से बनती है जिसमें कई पौषिक तत्व मौजूद होते हैं जो कि शरीर को स्वस्थ बनाते हैं। इसमें विटामिन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। रोज एक आइसक्रीम खाने के ये हैं फायदे।

1. इसमें में विटामिन ए, बी-2 और बी-12 पाया जाता है जिससे आपकी त्वचा में निखार आता है। विटामिन ए आंखों की रोशनी बढाता है। विटामिन बी-2 और बी-12 मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखते हैं और बी-12 वजन घटाने में भी सहायक होता है।

2. इसमें में ढेर सारा कैल्शियम होता है जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। शरीर में मौजूद 99 प्रतिशत कैल्शियम हड्डियों में पाया जाता है। हर रोज आइसक्रीम जैसे दूध के उत्पाद खाने से ऑस्टियोपोरोसिस (इस बीमारी में हड्डियां पतली और कमजोर हो जाती हैं) का खतरा कम होता है।

3. इसमें प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है। प्रोटीन शरीर के हिस्सों – हड्डियां, मांपेशियां, खून और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। प्रोटीन खाने से ऊतक और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

No more articles