बलूचों के मार कर उनके अंगो की तस्करी करता है पाकिस्तान। पाकिस्तान हर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर कश्मीर का राग आलापता रहता है लेकिन वो खुद अपने ही देश में बलूचों के साथ क्या कर रहा है, ये जान कर आप हैरान रह जाएंगे।

पाकिस्तान, बलूचिस्तान के लोगों के जबरन अंग निकाल लेता है।  बलूच नेता मजदक दिलशाद ने पर्दाफाश किया है कि पाकिस्तानी फौज मानवीय अंगों का बड़ा और घिनौना कारोबार कर रही है। बलूचियों को सेना घर से उठाकर कैंप में ले जाती है। वहां पहले टार्चर करती है। बाद में उनके दिल-गुर्दे, जिगर और आंख तथा अन्य अंगों को निकालकर लाश को खुले में फेंक देती है।  गांव में बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई के लिए समर्थन मांगने आए बलूच नेता ने कहा कि पाकिस्तानी फौज बलूचिस्तानियों को घरों से उठाकर अंग निकालती है और फिर इतनी गोली मारती है, ताकि छलनी हुए शव को देखकर किसी को अंग निकालने का शक न हो।

बलूचों के मार कर उनके अंगो की तस्करी करता है पाकिस्तान

बलूच से गायब हजारों लोग फौज के कब्जे में हैं। कहा, मानवीय अंगों की तस्करी की बदौलत पाकिस्तानी फौज मोटा पैसा जुटाती है। यदि निष्पक्ष जांच हो तो फौज के मानव अंगों का घिनौने कारोबार दुनिया के सामने आ जाएगा। आपको बता दें कि  बलूचिस्तान में पिछले दिनों एक कब्र से 140 लाशें एक साथ निकाली गई थीं। इन लाशों से सभी अंग गायब थे। बलूचिस्तान में मिली एक हजार लाशों की तो आज तक शिनाख्त ही नहीं हो पाई। आरोप लगाया कि दुनिया में मानव अंग तस्करी का सबसे बड़ा केंद्र पाकिस्तानी फौज है।

1 2
No more articles