मां बनना जीवन की सबसे बड़ी खुशी होती है इसके लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं लेकिन इस महिला ने जो किया उसको देखकर पति भी खुद को रोक नहीं पाया और खुद भी वही कर बैठा जो उसकी पत्नी कर रही थी।

मोटापे की वजह से कई सारी दिक्कतें होती हैं क्योंकि मोटापा खुद एक रोग है। कैलिफोर्निया का रहने वाला एक कपल अपने मोटापे की वजह से मां-बाप नहीं बन पा रहा था। पत्नी कई सालों से प्रेंग्नेंट नहीं हो पा रही थी। डॉक्टरों ने भी बोल दिया था कि वो नेचुरल तरीके से कभी मां नहीं बन पाएगी।

कैलिफोर्निया का ये कपल पत्नी 24 साल और पति 26 साल का है। दोनो का वजन 152 किलो और 156 किलो का था। इसलिए प्रेग्नेंट होने में दिक्कत आ रही थी। साथ ही बीवी को पॉलीसिस्टिक सिंड्रोम भी था, जो ओवरी में होता है। इन सारी दिक्कतों की वजह से उन्हें मनचाही खुशी नहीं मिल पा रही थी।

डॉक्टरों ने कहा था कि अगर वो दोनो मां बाप बनना चाहते हैं तो उन्हें अपना वजन घटाना पड़ेगा लेकिन दोनो के लिए ये नामुमकिन के बराबर था। सालों बाद उसकी बीवी जब प्रेंग्नेंट हुई ये देखकर उसका पति दंग रह गया।

दरअसल पत्नी ने अपना वजन लगभग 88 किलो तक घटाया। वो फिल्में देखने के बजाए दौड़ने जाने लगी, खाने पीने पर काबू किया और डेली एक्सरसाइज करती रही। जब पति को पता चला कि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है वो बेहद खुश हुआ।

वजन घटाकर उसकी पत्नी मां बनने के काबिल हुई। पति इस बात से प्रेरित हुआ और उसने भी अपना वजन घटाया। 9 महीने बाद दोनो को एक बच्चा हुआ है जिसके बाद आज वो लोग बेहद खुश हैं।

No more articles