मां और शिशु का रिश्ता दुनिया में सबसे अनमोल है। मां का अपने बच्चे के साथ जो रिश्ता होता है उसकी कोई परिभाषा नहीं है। मां अपने बच्चे को जन्म से पहले और उसके बाद भी उसी स्नेह और सुरक्षा से रखती है। चाहे वो कामकाजी मां हो या फिर हाउसवाइफ़, बच्चों की देखभाल के लिए मां हमेशा तैयार रहती है।

इस वीडियो में मां और बच्चे का ऐसा रिश्ता दिखाया गया जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। इस वीडियो में क्रिस्टी अर्डों नाम की महिला अपने 2 साल के बेटे टकर के साथ व्यायाम कर रही है। खास बात यह है कि जब टकर 4 महीने का था तब से अपनी मां  के साथ व्यायाम के दौरान उसका साथ दे रहा है। क्रिस्टी एक पर्सनल ट्रेनर है और टकर  की देखभाल के लिए उसने टकर को अपनी फ़िटनेस ट्रेनिंग के दौरान अपने साथ शामिल कर लिया। इतना ही नहीं टकर की उम्र के हिसाब से क्रिस्टी ने उसके लिए खास किस्म की एक्सरसाइज़ बनाई।

क्रिस्टी अब दुबारा मां बनने वाली है, मगर फिर भी वो टकर के साथ व्यायाम करना नहीं भूलती। वाकई में यह वीडियो आपके दिल को छू लेगा। मां-बेटे के इस प्यारे रिश्ते को नज़र ना लगे।

No more articles