मर्द अक्सर अपने बारे में कुछ बातें छुपा लेते हैं, लेकिन एक तरीका है जिससे आप मर्दों के स्वभाव केबारे में जान सकते हैं। मर्दों की चाल कुछ न कुछ कहती है और उनके चलने का तरीका बताता है कि उनका स्वभाव कैसा है।

 

  • जमीन पर पैरों को दबाव देकर जो पुरुष चलते हैं वो हिम्मती और जिद्दी स्वभाव के होते हैं और अपनी बातों पर अड़े रहने वाले होते हैं।
  • जो पुरुष चलते वक्त पैरों के साथ हाथों को हिलाते हैं वो बहुत चतुर और जिंदादिल होते हैं। ऐसे लोग जोशीले और उत्साहित होने के साथ उमंग से भरे होते हैं।

 

  • जो पुरूष लंबे-लंबे कदम रखकर चलते हैं, वे आत्मविश्वासी और बेहद साहसी होते हैं। इनमें हमेशा प्रतियोगिता की भावना होती है। इस स्वभाव वाले पुरूष अपनी सोच से एक कदम आगे चलते हैं।
  • जो पुरूष छोटे-छोटे कदम रखकर धीरे चलते हैं वो छोटी सी बातों में ही परेशान हो जाते हैं। उनका जीवन थोड़ा परेशानी भरा होता है।

 

  • जो कंधे आगे की ओर झुकाकर चलते हैं वे थोड़े आलसी होते हैं लेकिन जरुरत पड़ने पर मेहनत करने के लिए भी तैयार रहते हैं। इन्हें कोई भी काम दिया जाए उसे करने में आलस महसूस करते हैं और कोई भी निर्णय लेने में बहुत बार सोचते हैं।

 

  • जो लोग धीमी गति से चलते हैं या पैरों को घसीटकर चलते हैं, वो सहमे हुए और दुखी स्वभाव के होते हैं। पुरूष जिनकी चाल तेज होती है वे बड़े उत्साही और हमेशा आगे बढ़ने वाले स्वभाव के होते हैं। इनका शरीर फिट और आकर्षक होता है।ऐसे लोग दूसरों को भी उत्साही बनाते हैं और जीवन में काफी आगे जाते हैं।

 

 

No more articles