इंग्लैंड में एक मासूम बेहद दुर्लभ विकार के साथ पैदा हुई है। महज 20 महीने की रुबी मर्लेन की हालत इतनी क्रिटिकल थी कि डॉक्टर्स उसकी हालत को लेकर एक निश्चित राय तक नहीं बना पा रहे थे। डॉक्टर्स ने जब रुबी मर्लेन के टेस्ट किए तो उसके बाद कई मेडिकल समस्याएं सामने आईं जिनमें से कुछ तो बेहद अविश्वसनीय थीं। डॉक्टर्स इस केस को मेडिकल के इतिहास का एक अद्भुत केस बताते हैं।

रूबी की आंखों के सॉकेट उसके सिर के अलग-अलग जगहों पर हैं जिसकी वजह से उसकी बाईं आंख, दाईं से थोड़ा ज़्यादा ऊपर दिखाई देती है। ये बच्ची लिपोमॉस से भी ग्रस्त है जिससे उसके शरीर में कुछ जगहों पर अतिरिक्त चर्बी जमा है। रूबी की इस दुर्लभ हालत की वजह से ऐसा प्रतीत होता है कि इस बच्ची की केवल एक ही आंख है। इसके अलावा बच्ची के सिर में भी कुछ रहस्यमयी गड्ढे भी है।

1 2 3
No more articles