मेट्रो स्टेशन के पास बच्ची का कटा हुआ सिर हवा में लहरा रही थी महिला

nanny2-25-1477384385
फरवरी में मॉस्को में मेट्रो स्टेशन के पास एक महिला बच्ची का कटा हुआ सिर हवा में लहराती हुई पकड़ी गई थी। अब उस महिला ने अपना अपराध कोर्ट में स्वीकार कर लिया है।

ये महिला चार साल की छोटी बच्ची का कटा हुआ सिर हाथ में लिए हुए थी और टहलते हुए इसे हवा में लहरा-लहरा कर सबको दिखा रही थी। पुलिस ने महिला को मौके पर जाकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार उज़्बेक महिला बोबोकुलोवा को बच्ची की देखभाल का काम दिया गया था। चार साल की बच्ची अनास्तासिया दिमागी लकवे का शिकार थी।

बोबोकुलोवा ने किया बच्ची का कत्ल मॉस्को के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अभियोग पक्ष के वकील ने आरोप लगाया कि 39 साल की बोबोकुलोवा ने पहले अनास्तासिया को गला घोटा और उसके बाद सिर काट लिया। फिर उसने तेल से जल रहे लैंप को उलटकर अपार्टमेंट में आग लगा दी और कटा हुआ सिर लेकर वहां से निकल गई।

1 2
No more articles