हमारे समाज में महिला की इज्जत सबसे बड़ा धन माना जाता है। लेकिन इसी समाज में आय दिन महिलाओं की इज्जत ताड़-ताड़ हो रही है। दुनिया भर में रोज कई महिलाएं रेप का शिकार हो रही हैं। लेकिन कभी किसी महिला ने खुद अपने रेप का वीडियो बनाया हो, ऐसी खबर यकीनन आपने नहीं सुनी होगी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की वीडियो आर्टिस्ट 31 वर्षीय सोफिया अपने नए प्रोजक्ट डिसमेंटल मेल पावर पर काम कर रही है। उसे अपने इस काम का ऐसा जुनून छाया कि उसने अपने ही रेप का वीडियो बना दिया।

sophie hewson

इस 3 मिनट के वीडियो में सोफिया ने अपना चेहरा कैमरे की तरफ ही रखा है। उसका रेप कर रहे आदमी का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। केवल हाथ नजर आ रहे हैं। सोफिया ने अपने न्यूयॉर्क के फ्लैट पर एक अनजान आदमी द्वारा उसका रेप किए जाने के वीडियो को अपने एक प्रोजेक्ट का हिस्सा बताया है। हालांकि उसके साथ हुआ रेप एक सच्ची घटना है।

यह वीडियो अगले सप्ताह मेलबोर्न गेलेरी में दिखाया जाएगा। सोफिया महिला प्रधान मुद्दों पर काम करती है। उसके अधिकतर वीडियो प्रोजेक्ट इसी विषय पर होते हैं। सोफिया का मानना है कि इस तरह के वीडियो पुरुषों की गंदी मानसिकता को लोगों के सामने लाने में मदद करेगा।

No more articles