आपने अब तक ऐसे गांव के बारे में बहुत सुना होगा जहां पर महिलाएं को जबरन या उन को वहां पर ज्यादा आजादी ना मिलती हो लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि एक ऐसा गांव जहां सिर्फ महिलाएं रहती हैं और वो भी पूरी आजादी के साथ। इस गांव में पुरूषों की एंट्री बिल्कुल बंद है।

यह गांव है केन्या के संभुरू राज्य में और गांव का नाम है उमोजा। यहां वो महिलाएं रहती हैं जो पुरूषों के अत्याचार से पीडि़त हैं। इस गांव में महिलाओं को आने-जाने की पूरी आजादी है पर पुरूषों को नहीं। यहां पर रहनी वाली सारी महिलाएं घरेलू हिंसा या रेप का शिकार हो चुकी है।

इस गांव को 1990 में ब्रिटिश आर्मी के रेप का शिकार हुई महिलाओं के लिए बनाया गया था। लेकिन बाद में यहां घरेलू हिंसा, रेप, बाल विवाह का शिकार हुई महिलाएं भी रहने लगीं। आज भी इन महिलाओं का जीवन बहुत कठिन है, लेकिन ये महिलाएं फिर भी बहुत खुश हैं क्योंकि यहां उन्हें पुरूषों का अत्याचार नहीं सहना पड़ता।

No more articles