प्यार करना कोई गलत बात नही है लेकिन प्यार करते करते पागल हो जाना गलत है। लेकिन आज कल लोग सोशल मीडिया पर किसी को बिना असलियत में देखे बिना मिले सिर्फ उसकी तस्वीर देखकर उसके प्यार में पागल हो जाते है।

सोशल मीडिया पर इश्क फरमाना कितना घातक हो सकता है इसका आप अंदाजा भी नही लगा सकते। जिसे आप सिद्दत से चाहते हों, उसे पाने केलिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हों, अगर उसके बारे में पता चले वो है ही नहीं तो कैसा महसूस करेंगे? कुछ इसी तरह सोशल मीडिया पर ठगी का शिकार हुआ है एक भोला लड़का।

फेसबुक पर भारतीय मूल का लड़का, एक अमेरिकन लड़की के प्यार में डूब गया। जिस लड़की पर अपनी जान छिड़क रहा था उस लड़की के बारे में जब चौंकाने वाली सच्चाई का पता चला तो वो हैरान रह गया। उसे कुछ नहीं सूझा कि आगे क्या करे। लड़के की फेसबुक पर ‘Carrol Brown’ नाम की लड़की से बात होती थी। बातों का सिलसिला चल निकला और ये युवक Carrol से प्यार करने लगा। वो उसका इतना दीवाना हो गया कि उसने इस दौरान आए शादी के सभी प्रपोजल भी ठुकरा दिए।

Carrol की मांग थी कि अगर वो उससे शादी करना चाहता है, तो उसे एक हीरे की अंगूठी खरीदकर दे। लड़का प्यार में इस कदर डूबा हुआ था कि इस मांग को पूरी करने के लिए वो दो-दो नौकरियां करने लगा। 28 साल के इस लड़के को इस बात का जरा भी अंदाज़ा भी नहीं था कि जिस लड़की के लिए वो ये सबकुछ कर रहा है, वो असल में कोई है ही नहीं।

वो लड़की नही बल्कि एक लड़का था, जो लड़की बनकर इस लड़के से बात कर रहा था और इसका पागल बना रहा था और वो भी किसी और की फोटोज भेज कर। जब भी इस लड़के ने उससे मिलने या वीडियो कॉल करने को कहा, उसने बहाना बनाया कि वो बहुत ही शर्मीली हैं और इसलिए वो वीडियो कॉल पर नही आ सकती।  तो अगर आप भी किसी के साथ सोशल मीडिया पर प्यार में पागल हैं और उसे आज तक देखा नही हैं तो सावधान हो जाइऐ, ऐसा आपके साथ भी हो सकता है।

 

No more articles