बेटी को दफना दिया था लेकिन फिर कैसे लौटी वो धनतेरस पर!

बेटी को दफना दिया था लेकिन फिर कैसे लौटी वो धनतेरस पर!

बेटी को दफना दिया था लेकिन फिर कैसे लौटी वो धनतेरस पर! आपने ऐसे कई चौंकाने वाले मामले देखे ही होंगे जिसमे इंसान मरने के बाद जिंदा हो जाता है, आज हम आपके लिए ऐसा ही चौंकाने वाला मामला लेकर आए है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल एक परिवार ने अपनी जिस बेटी को मृत समझकर दफनाया था वही बेटी एक दिन जिंदा होकर अपने घर पहुंच गई। दिवाली के मौके पर जिस घर में मातम छाया हुआ था उस घर में कुछ ही समय बाद खुशियां छा गई।

दरअसल ग्राम नगोई में सुबह महिला की खून से लथपथ लाश मिली थी। पुलिस ने इस मामले में धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।  जरहागांव क्षेत्र के ग्राम परसाकापा निवासी गंगाराम बंजारे व उसका बेटा तखतपुर थाने पहुंचा। उन्होंने शव को देखकर उसकी पहचान अपनी बेटी देवकली के रूप में की गई। परिजनों ने अपने दामाद छोटेलाल सतनामी पर उसकी हत्या करने की आशंका जताई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। इस बीच परिजनों ने शव का कफन-दफन कर दिया। बेटी की मौत की खबर के बाद से उनके घर में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई थी। परिजन उसकी क्रियाकर्म कर रहे थे कि सुबह धनतेरस पर्व के दिन देवकली अचानक अपने घर पहुंच गई। उसे देखकर परिजनों को भरोसा ही नहीं हो रहा था। देखते ही देखते घरवालों के चेहरे पर मुस्कान के साथ ही खुशियाली छा गई। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था।

1 2
No more articles