इस देश में पीरियड आने पर लड़कियों

इस देश में पीरियड आने पर लड़कियों को रहना पड़ता है बाड़े में । खासकर जवान लड़कियों की ज़िंदगी में एक बड़ा बदलाव तब आता है जब उसका पहला मासिक-धर्म शुरू होता है। लड़कियों को जब पहला मासिक-धर्म होता है, तो वे काफी तनाव से गुज़रती हैं। नेपाल में एक 15 साल की लड़की की धुंए से दम घुट मौत हो गई। लड़की के पीरियड चल रहे थे और उसे घर से बाहर निकालकर एक झोपड़ी में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा था। ठंड की वजह से लड़की ने झोपड़ी में आग जला रखी थी, झोपड़ी में धुंए से उसकी दम घुट कर मौत हो गई।

दरअसल, नेपाल में कई जगहों पर ऐसी मान्यता है कि लड़की पीरियड के समय अपवित्र हो जाती है। इस दौरान लड़की को घर के बाहर झोपड़ी में या पशुओं के बाड़े में रहने पर मजबूर होना पड़ता है। इस प्रथा को छौपदी कहा जाता है, जिसका मतलब है अनछुआ। ये प्रथा सदियों से नेपाल में जारी है। वह घर में नहीं घुस सकतीं, पेरेंट्स को छू नहीं सकती। खाना नहीं बना सकती और न ही मंदिर और स्कूल जा सकती हैं।

1 2
No more articles