अगर आप आज शाम को अपना कुछ प्लान बना रहे हैं जैसे घूमने का या फिर कहीं समय बिताने का तो एक बात जान लें कि आज केवल सूर्य देवता 7 घंटे तक ही अपनी रोशनी से उजाला किए हुए हैं क्योंकि आज यानि बुधवार को दिन चुटकी में खत्म हो जाएगा और आपको पता भी नहीं चलेगा। दरअसल 21 दिसंबर इस साल का सबसे छोटा दिन होगा और आज से ही खगोलीय सर्दियों की शुरुआत भी हो जाएगी। साथ ही अब रातें बड़ी होती जायेंगी और दिन सिमट कर छोटी उंगली के बराबर रह जाएगा। इस दिन से मौसम में सर्दी बढ़ने की संभावना भी रहती है। इसकी मुख्य वजह सूरज का दक्षिणायन होना भी बताया जाता है।

आइये पहले यह जानते हैं कि दक्षिणायन होता क्या है। दरअसल ये पूरे विश्व में एक ही समय पर होता है। दिसम्बर दक्षिणायन तब होता है, जब नॉर्थ पोल सूरज से 23.5 डिग्री पर झुक जाता है। इसी वजह से ये दिन उस वर्ष का सबसे छोटा दिन हो जाता है। आपको बता दें कि ये बुधवार की सुबह 10.44 बजे हुआ, इसके साथ ही खगोल में सर्दियों की शुरुआत भी हो जाएगी।

1 2
No more articles