जब बॉयफ्रैंड को दिया शादी का प्रपोजल, देखिए क्या हुआ ?

worlds-greatest-girlfriend_1473243848

ज़्यादातर लड़के ही लड़कियों को प्रपोस करते हैं लेकिन इस लड़के ने कभी नहीं सोचा होगा कि उसकी गर्लफ्रैंड उसे इस तरह शादी के लिए प्रपोस करेगी।

किसी फिल्म के सीन की तरह ये लड़की हार्ले डेविडसन पर सफेद रंग का गाउन पहनकर उतरती है। सबकी निगाहें इस लड़की पर थम जाती है। बाइक से उतरकर वह अपने घुटनों पर बैठ जाती है और ब्वॉयफ्रेंड से जोर से चीख कर कहती है “मैने इतना पैसा कमा लिया है कि तुम्हारे लिए हार्ले खरीद संकू, मैने अपनी सारी जायदाद में भी तुम्हारा नाम जुड़वा दिया है। क्या अब तुम मुझसे शादी करोगे? “

लड़का लड़की को देखता रह जाता है और अपना सिर, हां में हिला देता है। ये वाकया चीन का है। ये लड़की विदेश जाकर सिर्फ इसलिए नौकरी कर रही थी ताकि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड को हार्ले डेविडसन दिला सके। हालांकि दोनों को मिले ज्यादा समय नहीं हुआ है। इसके बावजूद भी ये लड़की इसे अपना सच्चा प्यार बता रही है। यही वजह है कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड की हर ख्वाहिश पूरा करना चाहती है।

No more articles