हर इंसान का कुछ ना कुछ फेवरेट टेस्ट होता है। किसी को मीठा, किसी को खट्टा तो किसी को तीखा पसंद होता है। लेकिन एक महिला ऐसी है की उसका स्वाद को जानने के बाद आप अपने दांतों तले अंगुलिया दबा लेंगे। दक्षिण अफ्रीका में केपटाउन के बॉक्सबर्ग में रहने वाली 36 साल की एक महिला को बर्तन साफ करने वाले स्पंज पसंद है। ये सुनकर आपको भी हैरानी हो रही होगी। ये महिला दिन भर में एक या दो नहीं पूरे दर्जन भर स्पंज चटखारे लेते हुए खा जाती है। इस महिला का नाम है कैंडिस नॉक्स।

6 साल की उम्र से ही कैंडीस को स्पंज खाने अच्छा लगता था और धीरे धीरे उसे स्पंज खाने की आदत बन गई। आज उनकी ये आदत इस कदर उनपर हावी हो गई है कि वो एक भी दिन स्पंज खाए बिना नहीं रह पाती हैं। कैंडी का कहना है कि स्पंज बेस्वाद होता है फिर भी उन्हें इसमें स्वाद मिलता है। स्पंज खाने से उन्हें एक अलग तरह की ऊर्जा मिलती है। कही बाहर घूमने जाने से पहले वो अपने साथ ढेर सारे स्पंज लेकर जाती हैं। उन्हें हर वक्त डर बना रहता है कि क्या पता वो जहां जा रही हैं वहां उनका मनपसंद स्पंज मिले या ना मिले।

सबसे हैरानी वाली बात तो ये है कि आज उनको स्पंज खाते लगभग 30 साल हो गए हैं लेकिन फिर भी उन्हें किसी तरह की कोई शारीरिक बीमारी नहीं हुई। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि वह पीका नाम के मनोदशा से ग्रस्त हैं। इसमें व्यक्ति बेस्वाद चीजें खाता है। फिलहाल इस लत के कारण वह सोशल मीडिया पर भी बहुत लोकप्रिय हो रही हैं।

No more articles