प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ के धमाकेदार ट्रेलर में है एक्शन सीन की भरमार, देखें ट्रेलर

हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्रियंका स्टारर इस हॉलीवुड फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन की भरमार है। प्रियंका इसमें काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। ट्रेलर में प्रियंका और ड्वेन की केमिस्ट्री भी काफी दिलचस्प है।

ड्वेन जॉनसन ने फिल्म के ट्रेलर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म में प्रियंका विलेन के रोल में हैं। रेड लिपस्टिक और हाथ में बंदूक लिए प्रियंका पर्फेक्ट विलेन लग रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बेवॉच का ये अब तक का सबसे बेहतरीन ट्रेलर है।

ये फिल्म 25 मई को रिलीज होगी। उम्मीद की जा रही है कि प्रियंका के फैंस उन्हें बैडी रोल में काफी पसंद करेंगे। प्रियंका के साथ फिल्म में ड्वेन जॉनसन ,जैक इफ्रॉन, एलेक्जेंड्रा डेडारिओ, केली रोरबेच, जॉन बेस, और पामेला एंडरसन नजर आएंगी।

पहले ये फिल्म 26 मई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन जॉनी डेप की ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबेयिन’ से क्लैश हो रही थी। इसलिए इसे एक दिन पहले रिलीज करना तय हुआ।

 

No more articles