दो देशों को अलग करने वाले बार्डर पर आपने आज तक बस गोलियां चलती हुई सुनी होगी लेकिन एक ऐसा बार्डर भी है जहां लोग एक दूसरे को मारने नहीं बल्कि मैच खेलने आते हैं।

जी हां दुनियाभर में कुछ ऐसे देश भी है, जहां के बॉर्डर पर न कोई फौज दिखाई देती है और न ही कोई सुरक्षा का इंतजाम है। इसके बावजूद भी इन देशों में इतनी शांति और सुकून से लोग अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। ये बॉर्डर है अमेरिका और मेक्सिको के बीच जिसे दुनिया का सबसे सुरक्षित बॉर्डर माना जाता है। दरअसल, दोनों देशों के बीच आज तक सीमा को लेकर कोई विवाद सामने नहीं आया, जिसकी वजह से इस बॉर्डर पर सुरक्षा का कोई इंतजाम भी नहीं है।

इतना ही नहीं बॉर्डर पर दोनों देशों के लोगों के बीच बहुत अच्छी मित्रता भी है। इस कारण से हर साल इस बॉर्डर पर एक वॉलीबॉल मैच का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें दोनों देशों के लोग हिस्सा लेते हैं। लोग पहले अपनी गाड़ी से एक देश से दूसरे देश की सीमा में भी चले जाते थे।

हालांकि अब 13 फीट की दीवार बनने के बाद से लोगों का आना जाना बिल्कुल कम हो गया है। फिर भी कुछ लोग दीवार को फांदकर अब भी दूसरी सीमाओं में जाते हैं। चलिए आप भी देखिये ये वॉलीबॉल मैच का वीडियो जिसे देखकर आप भी ये कहने से खुद को नहीं रोक पाएंगे की जो मजा डोटी में है वो दुश्मनी में नहीं।

No more articles