दहेज के खिलाफ सरकार ने सख्त नियम बनाए हैं। उसके बावजूद महिलाओं के साथ होने वाली मारपीट और घरेलू हिंसा के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला देखने को मिला है जिसमें बेटी के साथ ससुराल में हुई ज्याददती से आहत आकर लड़की के पिता ने अपने ही दामाद को सरेआम लाठीयों से पीट डाला। घटना गुजरात के गांधी नगर की है। पिटाई की वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा भी किया गया है। साफ तौर पर वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दामाद पर डंडे बरस रहे थे और वो जोर जोर से चिल्ला कर माफी मांग रहा था।

दरअसल गांधीनगर के सेक्टर 5 में एक परिवार रहता था। इस परिवार की बेटी की शादी अहमदाबाद में हुई थी। आरोप है कि दामाद दहेज मांगता था और बेटी के साथ मार पीट करता था। कुछ दिन पहले दामाद लड़की के घर गांधीनगर पहुंचा और लड़की के घर में लड़की को मर रहा था तो घर वालों ने मिलके धुनाई कर दी। ससुर का इल्जाम है कि उसके दामाद ने अपनी गर्भवती बीवी की बेटी को इतना मारा है कि उसकी आंख के ऊपर 7 टांके लगे हैं।

हालांकि पुलिस ने लड़के को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़िता को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

No more articles