6 जुलाई को आस्ट्रेलिया के एलिस स्प्रिंग्स डेज़र्ट पार्क में पक्षियों का एक शो चल रहा था। काफी सारे लोग उसे देखने के लिए इकट्ठा थे। कई लोग अपने पूरे परिवार के साथ आए थे। उनके साथ बच्चे भी थे। उसी दौरान एक बाज़, बच्चे के करीब आया और उसको अपना शिकार बनाने की कोशिश की।

eagle 1

दरअसल बाज ऊपर मंडरा रहा था और तभी उसकी निगाह बच्चे पर पड़ी। बाज ने बच्चे को अपना शिकार समझा और उस पर तेज़ी से झपटा।
बच्चे के परिवार के लोग जब तक समझ पाते बाज ने बच्चे को सिर से पकड़ने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाज बच्चे को उठाने के लिए आया था लेकिन चूंकि बच्चे का वजन बाज संभाल नहीं सका इसलिए उसे छोड़ दिया। इस तरह से एक अनहोनी होने से बच गई।

eagle 2

बच्चा काफी घबरा गया था। वो अपने माता-पिता के साथ शो के मज़े ले रहा था तभी उसके साथ ये घटना हुई। बच्चे को हल्की चोट आई है और वो सदमे में है। इस घटना के बाद से बाज को इस शो से हटा दिया गया है। जिससे आगे कोई ऐसी घटना ना हो

No more articles