लड़की गई थी गुजरात वहीं पर एक लड़के ने उसके साथ की ज़बरदस्ती, हो गई प्रेग्नेंट , बड़वानी जिले के ठीकरी थानाक्षेत्र के ग्राम करामतपुरा की एक 12 वर्षीय लड़की गर्भवती हो गई। बुधवार को नाबालिग ने इंदौर के एक अस्पताल में मृत अर्धविकसित बच्चे को जन्म दिया।

मंगलवार की रात लड़की का अचानक पेट दर्द होने लगा। लड़की के नाना उसे पहले धामनोद फिर इंदौर के एमवायएच अस्पताल ले गए। वहां बुधवार को उसने अर्ध विकसित मृत बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता साढ़े 5 माह से गर्भवती थी। उसके नाना को भी इस बात का पता नहीं था। अस्पताल ले जाने पर उन्हें इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने इस पूरे मामले में जीरो की कायमी दर्ज कर प्रकरण को गुजरात पुलिस को भेजा है। पीड़ित लड़की का इंदौर के अस्पताल में ही उपचार किया जा रहा है।

खलटांका चौकी प्रभारी दिनेश कुशवाह ने बताया कि लड़की मजदूरी करने गए पिता के साथ गुजरात गई थी। उसी के गांव का 17 वर्षीय एक किशोर भी मजदूरी करने गया था। गुजरात में ही लड़के ने बालिका से दुष्कर्म किया। मंगलवार को लड़की के पिता उसे नाना के यहां ग्राम चिचली चौकी खलटांका छोड़ गए।

No more articles