पलके झपकने के कारण किम जोंग-उन ने अधिकारियों को जान से मरवाया। अपने कठोर तानाशाह को लेकर उत्‍तर कोरिया आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन अपने सख्त कानून को लेकर जाने जाते हैं।  उत्‍तर कोरिया में शासन के खिलाफ जाने वालों के लिए हथियारों का इस्‍तेमाल होता रहा है। इस  बार किम जोंग-उन  ने दो वरिष्‍ठ अधिकारियों को एंटी एयरक्राफ्ट गन से सिर्फ इसलिए मरवा दिया क्योंकि वह किम के साथ हुई एक बैठक को दौरान सो गए थे।
उत्‍तर कोरिया के एक अकबार के अनुसार इनमें से एक अधिकारी शिक्षा मंत्रालय में कार्यरत थे। किम के साथ हुई बैठक में अधिकारी के सोता पाए जाने के बाद उन्हे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ की गई। इसके अलावा ऊनके ऊपर भ्रष्‍टाचार जैसे अन्‍य आरोपों की वजह से भी उसे मौत की सजा दी गई। वही दूसरे अधिकारी कृषि मंत्रालय में कार्यरत था और उसे मौत की सजा इसलिए दी गई क्योकि उसने जिन नीतियों का प्रस्‍ताव किम जोंग के सामने रखा उसे सीधी चुनौती समझा गया।
इन दोनों अधिकारियों को फियोंगयांग की मिलिट्री एकेडमी में एंटी-एयरक्राफ्ट गन के जरिए मौत की सजा दी गई। यह पहला मामला नही है जब शासन के खिलाफ जाने पर, उत्‍तर कोरिया में किसी को मौत की सजा दी गई हो। कई लोग शासन की इस तस्वीर को आतंक के नए साम्राज्य के रूप में देख रहे हैं।
No more articles