ये तो सब जानते है कि मां कि ममता बड़ी प्यारी होती है। लेकिन एक मां ऐसी भी है जो अपनी बेटी को स्कूल के लिए तैयार करते हुए उसकी चोटी को हाथों से नही बल्कि अपने मुंह से बनाती है। जी हां 22 साल की शेनाइस रायनर जो स्पेशली एबल्ड हैं। जब वो 6 साल की थीं तब उन्हें स्कोलियोसिस, सिरिंजोमायलिया और कियारा का इन्फेक्शन हुआ था, तभी से उनकी ये स्थिति हो गई थी। उनकी तीन साल की एक बिटिया है आयशा। आयशा की चोटी बनाने के लिए वो अपने मुंह की मदद लेती हैं। इसके लिए उन्होंने 5 महीने तक मेहनत की।

इसे भी पढ़िए- वरदान है सांवला रंग जानिए क्या हैं फायदे

आप को बता दें कि पहले आयशा कई बार बिना बाल बनाए स्कूल जाती थी तो शेनाइस को बुरा लगता था कि उनके होते हुए बेटी अव्यवस्थित स्कूल कैसे जा सकती है। फिर शेनाइस ने प्रैक्टिस कर अपना ही तरीका ढूंढा और मुंह से चोटी बनाने लगी। उनको बायां हाथ थोड़ा काम करता है तो उसकी मदद मिलने लगी। शेनाइस कहती हैं कि मुझे गर्व होता है बेटी अब अच्छी तरह तैयार होकर जाती है।

No more articles