अपनी सेक्स की इच्छा को पूर्ण करने के लिए कुछ लोग सेक्स डॉल का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इंडोनेशिया के लोग सेक्स डॉल को देवदूत समझ रहे हैं।

जी हां, इंडोनेशिया में पुलिस ने एक सेक्स टॉय ज़ब्त किया था जिसे गांव वाले ‘देवदूत’ समझ रहे थे। ये सेक्स टॉय दरअसल एक गुड़िया की शक्ल में था जो सुलावेसी प्रांत के बांगई द्वीप पर एक मछुआरे को समुद्र में तैरता मिला था। एक मछुआरे के परिवार ने इस गुड़िया की देखभाल की और उसकी सेक्स डॉल की तस्वीरें जल्द ही ऑनलाइन भी आ गईं। इस डॉल की तस्वीरें देखकर लोग उसे देवदूत बता रहे हैं।

पुलिस को लगा कि अफवाहों के चलते क़ानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है तो पुलिस ने मामले की पड़ताल की। जांच में पुलिस को पता चला कि ये गुड़िया कोई देवदूत नहीं बल्कि एक सेक्स टॉय है जिसमें हवा भरी हुई थी।
स्थानीय ख़बरों में कहा गया है कि बाकायदा हिजाब पहने इस गुड़िया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैली जिसके बाद अफ़वाहें भी फैलने लगीं।

इंडोनेशिया में लोग अलौकिक शक्तियों में गहरी आस्था रखते हैं। स्थानीय पुलिस के मुताबिक मछुआरे को समुद्र में ये गुड़िया इस वर्ष मार्च में सूर्य ग्रहण के ठीक बाद मिली थी। इस घटनाक्रम से जोड़कर स्थानीय लोगों ने इस गुड़िया को अलौकिक उत्पत्ति मान लिया।

No more articles