आजकल जापान के लोगों में एक अजीब सी बात देखी जा रही है कि ये लोग महिलाओं की अपेक्षा सेक्स डॉल की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे ही एक शख्स से आज हम आपको मिलवाने जा रहे हैं जिसने अपनी शादी में पहले जैसा प्यार और जोश नहीं बचने पर अपनी रोमांटिक लाइफ के खालीपन को भरने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। दरअसल यह शख्स सिलिकन की एक सेक्स डॉल को घर ले आया और अब यही सेक्स डॉल इसकी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण प्यार बन गई है।

यह कहानी है तोक्यो के 45 साल के फ़िज़ियोथेरपिस्ट मासायूकी ओजाकी की। उसकी नयी लाइफ साइज डमी का नाम मायू है जो न सिर्फ मासायूकी के साथ बेड शेयर करती है बल्कि मासायूकी उसे अपने साथ नहलाते भी हैं। मासायूकी कहते हैं, ‘बेटी के जन्म के बाद से मेरी पत्नी ने मेरे साथ सेक्स करने से मना कर दिया और मुझे बहुत ज्यादा अकेलापन महसूस होने लगा। लेकिन जैसे ही मैंने शोरूम में मायू को देखा मुझे पहली ही नजर में उससे प्यार हो गया।’

मासायूकी, मायू को अपने हाथों से तैयार करते हैं। उसे सेक्सी कपड़े पहनाते हैं। यहां तक की गहने और विग भी पहनाते हैं। वह उसके साथ ड्राइव पर जाते हैं, समुद्र की सैर करते हैं और खूब मजे से छुट्टियां बिताते हैं।सेक्स डॉल से प्यार करने वाले मासायूकी अकेले शख्स नहीं है बल्कि जापान में हर दिन ऐसे पुरुषों को संख्या बढ़ रही है जो सेक्स डॉल्स में सच्चा प्यार ढूंढ रहे हैं। जापान में हर साल करीब 2 हजार लाइफ साइज सेक्स डॉल्स की बिक्री होती है जिनकी कीमत 6 हजार डॉलर यानी करीब 3.88 लाख रूपये है।

No more articles