आपने बहुत से ऐसे लोग देखे होंगे जिनको अपने खिलोनों से कांफी प्यार होता है लेकिन क्या आपने यह सुना है कि कोई लड़की अपने घर में दो चार नही बल्कि 140 डॉल्स के साथ रहती हो वो भी 48.44 लाख रुपए खर्च करके। जी हां अमेरिका की 34 साल की नेल आर्टिस्ट अजूसा सकामोत जब 15 साल की थी तब उन्हें बार्बी थीम का लंच बॉक्स मिला था। बस तभी से वो बार्बी की इतनी दीवानी हो गईं कि उन्होंने अपना घर भी बार्बी थीम में बदल दिया है। इसके लिए उन्होंने 48.44 लाख रुपए खर्च किए हैं। इसके घर में इस थीम के 140 डॉल्स, 40 जोड़ी फुट वियर और 60 बैग भी हैं। किचन से लेकर स्टडी टेबल,बेडशीट और कर्टन्स भी बार्बी थीम को पूरा करते हैं। वो ड्रेसेस भी इसी थीम पर पहनती हैं।

इसे भी पढ़िए- मरने के बाद शरीर से निकली आत्मा! वीडियो हुआ वायरल

अब अजूसा सैलरी का इंतजार कर रही हैं ताकि इसी थीम पर नई चीजें ऑनलाइन खरीद सके। अजूसा के इस बार्बी प्यार के चलते करीबी लोग उन्हें पागल कहते हैं पर अजूसा को कोई फर्क नहीं पड़ता। वे बताती हैं मेरा प्यार बार्बी के लिए ऐसा ही रहेगा। बाजार में बार्बी से जुड़ी जो चीज लांच होती है वो कलेक्शन में आ ही जाती हैं। फ्रीज, चेयर, केतली, चाय के कप और डस्टबिन भी इसी थीम में रंग दिए हैं।

No more articles