चिलियन एन्डेस में एक घोड़ी करीब चार दिन कर बर्फ में दबी रही। अगर उसे मौके पर मदद ना मिलती तो बर्फ में ही उसकी कब्र बन जाती। 21 साल के राफेल ने अपने जन्मदिन के दिन तय किया कि वो और उसका दोस्त दोनों उस दिन सिर्फ स्नो बोर्डिंग करेंगे। उसी दौरान उन्हें ये घोड़ी दिखाई पड़ गई। पहले तो उन्होंने समझा कि कोई चट्टान है लेकिन करीब जाने पर उन्हें पता लगा कि ये घोड़ी है।

 

 

घोड़ी को बचाने की कोशिश राफेल और उसके दोस्त ने शुरु कर दी। उसे कुछ खाने को भी दिया फिर उसे पहाड़ से नीचे ले आए। घोड़ी सीधे अपने मालिक के घर पर पहुंच गई। मालिक ने राफेल का शुक्रिया किया और बताया कि चार दिन से उनकी घोड़ी लापता थी।

No more articles