कीड़े मकौड़े अगर आपके पास आ जाएं तो भी आपको मूड खराब हो जाता है लेकिन एक लड़की ऐसी है जिसका मूड सिर्फ कीड़े मकौड़े खा कर ही बनता है… क्या हुआ यकीन नहीं आ रहा लेकिन ये लड़की पिछले 2 सालों से सिर्फ कीड़े ही खा रही है।

बल्गेरिया की रहने वाली “क्रिमीना” को कीड़े खाना इतना पसंद है कि 2 साल से वो सिर्फ कीड़े  ही खा रही है। क्रिमिना करीब दो साल से कीड़ों के व्यजनों को पूरी दुनिया में खोज रही हैं। वो कीड़ों को प्रोटीन का सबसे बेहतर स्रोत मानती हैं।

उन्होंने बताया कि, ‘मैं प्रोटीन के सर्वश्रेष्ठ स्रोत को खोज रही थी। वो स्रोत जिसमें हारमोन, एंटीबायोटिक, पेस्टीसाइड जैसा कुछ न हो और उसमें जरूरी अमीनो एसिड भी मिल जाए। उसने कहा कि ‘मुझे टिड्डे काफी पसंद हैं, जब उनके पंख और पैर तोड़ कर अलग कर दिया जाते हैं तो उसका स्वाद और मजेदार हो जाता है। मुझे हर तरह के कीड़े पसंद हैं। खाने में पड़े कीड़े, भैंस के कीड़े या रेशम के कीड़े सब पसंद हैं’।

इन व्यंजनों के लिए वो न सिर्फ यूरोप या थाईलैंड से कीड़े खरीदती हैं। पहले वो अपने पास इन कीड़ों को पालती थीं, लेकिन जब उन्हें यात्रा करनी होती है, तो उनकी देखभाल कोई नहीं कर पाता। इसलिए उन्होंने ये सब बंद कर दिया।
यूनाईटेड के हिसाब से कीड़े प्रोटीन, न्यूट्रीशन और पोषण के लिए काफ़ी अच्छे हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान भी नहीं होता। क्रिमिना ने बताया कि एक​ किलो गो मांस के मुकाबले,एक किलो झींगुर के लिए आपको 2000 गुना कम पानी, 12 गुना कम खाना और 13 गुना कम जमीन चाहिए इसलिए खाने लिए सबसे अनाज से उत्तम कीड़े हैं।

No more articles