अपनी पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करना एक शख्स को भारी पड़ गया। शादी की खबर लगते ही पहली बीवी ने थाने में जमकर हंगामा कर डाला। आपसी अनबन के बाद पत्नीअपने पिता के घर में रह रही थी, इसी दौरान पति ने एक साजिश रची और दूसरी शादी रचाने लगा। मगर जब तक उसकी शादी होती, तब तक ये बात उसकी पत्नी को पता चल गई। बौखलाई हुई पत्नी परिजनों के साथ न्याय के लिए थाने पहुंच गई। जानकारी के बाद पुलिस ने शादी रोकते हुए दोनों पक्षों को थाने बुलाया।
मामला है कस्बा बिलरियागंज का जहां अतिकुर्रहमान की पुत्री सालेहा परवीन की शादी 5 साल पहले रौनापार थाना क्षेत्र के सोनबुजुर्ग ग्राम निवासी बिस्मिल पुत्र इब्राहिम के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के एक बेटा हुआ। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन हुई और नाराज सालेहा अपने मायके चली गई।
1 2
No more articles