पति को पहली पत्नी नहीं करने देती थी वो वाले काम, लिहाज़ा उसने कर ली दूसरी शादी और… , जौनपुर के हरिहरपुर गांव निवासी एक युवक को दूसरी शादी करना महंगा पड़ गया। पहली पत्नी को इसकी जानकारी हुई तो परिजनों संग थाने पहुंच गई। अपने पति के खिलाफ तहरीर दी तो पुलिस जांच में जुटी। भनक लगते ही पति घर से फरार हो गया।

रामपुर थाना क्षेत्र के सकरा गांव निवासी डब्बल की पुत्री मीरा की शादी दस वर्ष पूर्व संतोष के साथ हुई थी। संतोष व मीरा में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। जिससे वह बीच-बीच में कुछ दिन पत्नी से अलग भी रहा करता था। शक होने पर पत्नी ने पड़ताल की तो उसे पता चला की उसने दूसरी शादी कर ली है।

यह सुन उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह अपने परिजनों के साथ थाने पहुंच गई और पति के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। एसओ अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

No more articles