आमतौर पर एक दिन में 3 से 5 बार खाना खाते हैं। लेकिन ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपना वज़न घाटा रहे हैं या बढ़ा रहे हैं। एक बार को मान लिया जाए कि वज़न घटाने वाले लोग दिन में एक बार ही खाते हैं। लेकिन अगर कोई इंसान पूरे साल में ही केवल 7 बार खाना खाए तो उसे आप क्या कहेंगे। सुनने में अजीब ज़रूर लगेगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसे युवक से मिलवाने जा रहे हैं जो पूरे एक साल में केवल 7 बार खाना खाता है। हालांकि इस लड़के की पूरी दिन चर्या एक आम इंसान जैसी ही है। बस अगर कुछ अजीब है तो उनका खाना ना खाने की आदत।

किरबी डे लनेरोले नाम का यह युवक श्री लंका में रहता है। विज्ञान के एक चैनल के मुताबिक इस व्‍यक्ति ने पिछले पांच साल से ऐसा रुटीन अपना लिया है, जिसमें वो 10 महीने में मात्र छह या सात बार भोजन करता है। किरबी का कहना है कि पिछले दस महीने में उसने मात्र 7 बार भोजन किया, यानी मात्र 500 कैलोरी। जबकि एक आम आदमी दिन में तीन बार, महीने में 90 बार और 10 महीने में करीब 900 बार भोजन करता है।

1 2
No more articles